{"_id":"6a055a673e7e4d79c404366d","slug":"cbse-compartment-exam-on-july-15-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: 15 जुलाई को होगी सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा, आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE: 15 जुलाई को होगी सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा, आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी ऑनलाइन
Thu, 14 May 2026 10:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 14 May 2026 10:45 AM IST
सार
सीबीएसई के कक्षा 12वीं के रिजल्ट के बाद अब 15 जुलाई को कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। जल्दी ही इसके लिए आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी। जो परीक्षार्थी एक विषय में अनुत्तीर्ण रहे हैं या अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वह यह परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई को इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। जो परीक्षार्थी एक विषय में अनुत्तीर्ण रहे हैं या अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए 15 जुलाई को कंपार्टमेंट (पूरक) परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि जो परीक्षार्थी एक विषय में फेल हैं या जिनके नंबर कम आए हैं, वे इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को अपने स्कूल के माध्यम से या व्यक्तिगत श्रेणी में निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरना होगा। कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्रों को नई मार्कशीट जारी की जाएगी, जिससे उनका शैक्षणिक वर्ष बर्बाद नहीं होगा।
विज्ञापन