{"_id":"6639514574d4e8e8bd099224","slug":"cbse-10th-and-12th-results-will-come-after-20th-hathras-news-c-56-1-hts1001-114661-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: अब सीबीएसई की बारी, 20 मई के बाद आएगा 10 और 12वीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: अब सीबीएसई की बारी, 20 मई के बाद आएगा 10 और 12वीं का रिजल्ट
Tue, 07 May 2024 03:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 07 May 2024 03:23 AM IST
सार
विवि और कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद सीबीएसई का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है, इसलिए परीक्षार्थियों को बेसब्री से परिणाम का इंतजार है। इस बीच परीक्षार्थी परिणाम की तारीख को लेकर एक-दूसरे से चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई की वेबसाइट पर दी है रिजल्ट की सूचना
- फोटो : बोर्ड वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई का दसवीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद घोषित होगा। सीबीएसई की वेबसाइट पर यह सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस जिले में आठ केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा हुई थी। इस साल दसवीं की परीक्षा में 3127 व 12 वीं की परीक्षा में 2670 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दसवीं के परीक्षार्थी तो कक्षा 11 की पढ़ाई में जुट गए हैं। 12वीं के परीक्षार्थी उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस बीच कई विवि और कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके बावजूद सीबीएसई का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है, इसलिए परीक्षार्थियों को बेसब्री से परिणाम का इंतजार है। इस बीच परीक्षार्थी परिणाम की तारीख को लेकर एक-दूसरे से चर्चा कर रहे हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि जल्द से जल्द परिणाम जारी हो, जिससे वह उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें। इस संबंध में सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. जगदीश शर्मा का कहना है कि परीक्षार्थी परिणाम को लेकर भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन