फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Caste MLAs elected

जाति से ऊपर उठकर चुना विधायक

Wed, 18 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 18 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय बहुल सिकंदराराऊ विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने ज्यादातर क्षत्रिय प्रत्याशियों को विधानसभा पहुंचाया पर कई बार यहां जातीय समीकरणों को झुठलाकर प्रत्याशी अपनी शख्सियत के सहारे भी उम्मीदवार लखनऊ पहुंचने में कामयाब रहे।  शुरू में यहां से चार मर्तबा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेकराम शर्मा ने अपनी दमदार शख्सियत के आधार पर जीत हासिल की थी। इसके बाद तीन बार क्षत्रिय समाज के सुरेश प्रताप गांधी विधायक चुने गए।
विज्ञापन


  दो बार क्षत्रिय समाज के ही यशपाल चौहान विधायक रह चुके हैं। दो बार यहां से अमर सिंह यादव विधायक रहे हैं तो वैश्य वर्ग के जगदीश गांधी, मुस्लिम समाज के फरजंद अली बेग और 2012 के चुनाव में ब्राह्मण समाज के रामवीर उपाध्याय भी चुनाव जीतने में सफल हो चुके हैं।
विज्ञापन


शुरू में यहां से चार बार लगातार नेकराम शर्मा 1952 से 1976 तक विधायक रहे।  उनका तिलस्म वैश्य वर्ग के जगदीश गांधी ने 1969 में तोड़ा। जगदीश गांधी ने दलितों के पैर छूकर, उनके साथ खाना खाकर और हर किसी से हाथ मिलाकर छूआछूत के खिलाफ मुहिम छेड़ी। इसका फायदा उन्हें चुनाव में मिला और वह विधायक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पश्चात प्रदेश में भारतीय क्रांति दल (बीकेडी) का उदय हुआ तथा उससे सूफियाना प्रवृत्ति के फरजंद अली बेग चुनाव लड़े। बेग का बेबाक व्यवहार और खड़ी बोली में बात करना जनता को खूब रास आया। सिकंदराराऊ की जनता ने बेग को विधायक बना दिया।

  आपातकाल में हुए चुनाव में जनता पार्टी की लहर के चलते एक बार फिर क्षत्रिय समाज के नेम सिंह चौहान विधायक बने। उसके पश्चात सन 1980 में वीर बहादुर सिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में चुनाव हुए तो पुष्पा चौहान विधायक बनीं।  दोबारा बिरादरीवाद की हवा चली तो सुरेश प्रताप गांधी लगातार तीन मर्तबा 1985, 1989 और 1991 में विधायक चुने गए।

1993 में प्रदेश में मुलायम सिंह, कांशीराम और मायावती के नाम की हवा चलने लगी। सपा-बसपा गठबंधन से अलीगढ़ के नगला देवी निवासी अमर सिंह यादव जीत गए।  इसके बाद युवा प्रत्याशी के रूप में भाजपा से 1996 में यशपाल सिंह चौहान विधायक बने। भाजपा सरकार के दौरान ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुए बवाल में अमरसिंह यादव पर एनएसए लगी।


वे 11 माह तक जेल में रहे। रिहा होने के पश्चात अमर सिंह को सहानुभूति का फायदा मिला और 2002 में वह निर्दलीय विधायक चुन लिए गए। 2007 मेें यशपाल सिंह चौहान पुन: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। 2012 के चुनाव में यशपाल ने सपा का दामन थामा। उनका मुकाबला पूर्व मंत्री बसपा के रामवीर उपाध्याय से हुआ। उपाध्याय चुनाव जरूर जीत गए, लेकिन उन्हें इस जीत की खातिर नाकों चने चबाने पड़ गए। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed