फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cashier suspended over embezzlement of 64.79 lakh

Hathras News: 64.79 लाख रुपये के गबन में फंसे कैशियर, निलंबित

Sun, 14 Jun 2026 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 14 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cashier suspended over embezzlement of 64.79 lakh
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विद्युत वितरण खंड ओढ़पुरा में करोड़ों के राजस्व प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग में तैनात कैशियर रविंद्र सिंह पर 64.79 लाख रुपये के सरकारी राजस्व के गबन का आरोप लगा है। कैशियर को निलंबित कर परीक्षण खंड से संबद्ध किया गया है। प्रारंभिक जांच में राजस्व राशि बैंक खाते में जमा न किए जाने का मामला सामने आने के बाद कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लाल बहादुर द्वारा कोतवाली हाथरस गेट में दी गई तहरीर के अनुसार रविंद्र सिंह उपभोक्ताओं से प्राप्त दैनिक राजस्व को विभागीय बैंक खाते में जमा करने के लिए जिम्मेदार थे। जांच में अप्रैल 2026 की 41,21,903 रुपये तथा मई 2026 की 23,57,376 रुपये की राशि बैंक खाते में जमा नहीं पाई गई। इस प्रकार कुल 64,79,279 रुपये का राजस्व बकाया मिला।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर सासनी के अधिशासी अभियंता अभिनव तिवारी और नगरीय वितरण खंड हाथरस के लेखाकार अंबरेश कुमार की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति की तरफ से 10 जून को सौंपी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में गबन की पुष्टि की गई है। अधिशासी अभियंता लाल बहादुर ने बताया कि पुलिस से आरोपी के खिलाफ सरकारी राजस्व के गबन की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और विभागीय धनराशि की वसूलने की कार्रवाई के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मई से कार्यालय से थे नदारद
शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी रविंद्र सिंह 27 मई से कार्यालय में बहुत कम उपस्थित रहे हैं। इसके लिए निगम द्वारा उन्हें पत्र भी लिखा गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद अधीक्षण अभियंता द्वारा नौ जून को दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed