फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case registered for misbehavior with Social Welfare Officer.

Hathras News: समाज कल्याण अधिकारी से की बदसलूकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered for misbehavior with Social Welfare Officer.
सरिता, जिला समाज कल्याण अ​धिकारी। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने एक व्यक्ति पर कार्यालय में घुसकर बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर मुरसान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता ने बताया कि 16 जुलाई की दोपहर करीब 2:20 बजे वह अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर शासकीय कार्यों का निपटारा कर रही थीं। इस दौरान रामवीर सिंह निवासी बांकेबिहारी कॉलोनी अचानक उनके कक्ष में दाखिल हो गया और आते ही बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि रामवीर सिंह इस बात से नाराज था कि उन्होंने विभाग के सहायक विकास अधिकारी विशाल वर्मा से मकान खाली करने के लिए क्यों कहा। विशाल आरोपी के मकान में किराये पर रहते हैं। आरोपी ने समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि आप अपने कार्मिकों से पैर दबवाओ, लेकिन मेरे बारे में किसी से कुछ नहीं बोलोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने मर्यादा की हदें पार करते हुए समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि तुम खुदा नहीं हो, हमारे नौकर हो। इसके बाद उसने महिला अधिकारी को गालियां देनी शुरू कर दीं।
समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने रौब झाड़ते हुए कहा कि वह हाथरस में चार साल से जमी हैं, वह उनका स्थानांतरण कराके दिखाएगा। अधिकारी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अंदर बुलाया और आरोपी को बाहर निकालने के लिए कहा।

आरोप है कि दफ्तर से बाहर निकाले जाने के बाद भी आरोपी लगातार गालियां देता रहा और बाहर देख लेने की धमकी दी। घटना से समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत करा दिया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed