{"_id":"65a955fcacfac4dbaf0589ae","slug":"case-registered-against-seller-of-clothes-in-the-name-of-a-renowned-company-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: नामी कंपनी के नाम से कपड़े बेचने वाले पर मुकदमा दर्ज, सियाराम की जगह मिले सिवाराम के 22 जोड़ी उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: नामी कंपनी के नाम से कपड़े बेचने वाले पर मुकदमा दर्ज, सियाराम की जगह मिले सिवाराम के 22 जोड़ी उत्पाद
Thu, 18 Jan 2024 10:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:17 PM IST
सार
सादाबाद में फर्जी तौर पर कंपनी के नाम से नकली कपड़े बेचने की सूचना मिल रही थी। जिसके आधार पर पुलिस के साथ क्लॉथ स्टोर्स देव मार्केट सादाबाद पहुंचे। दुकान की तलाशी लेने पर सियाराम की जगह सिवाराम के 22 जोड़ी उत्पाद प्लास्टिक बॉक्स में मिले। बांक्स पर अभिनेता रनवीर सिंह का फोटो लगा हुआ था। दुकान पर मिला यह माल नकली है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देश की नामचीन कंपनी सियाराम के नाम पर सादाबाद के बाजार में मिले-जुले नामों से नकली कपड़े बेचने वाले दुकानदार पर 17 जनवरी को कार्रवाई हुई। कंपनी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 18 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली में अंकित अग्रवाल के खिलाफ कॉपीराइट और ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंपनी के एक अधिकारी सुरेंद्र कुमार पाटिल ने बताया कि लगातार क्षेत्र में फर्जी तौर पर कंपनी के नाम से नकली कपड़े बेचने की सूचना मिल रही थी। जिसके आधार पर पुलिस के साथ क्लॉथ स्टोर्स देव मार्केट सादाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
दुकान की तलाशी लेने पर सियाराम की जगह सिवाराम के 22 जोड़ी उत्पाद प्लास्टिक बॉक्स में मिले। बांक्स पर अभिनेता रनवीर सिंह का फोटो लगा हुआ था। दुकान पर मिला यह माल नकली है। बरामद हुए पैकेट को सील कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन