फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case registered against molesting a woman

Hathras News: महिला से छेड़खानी में तीन पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 16 Dec 2024 05:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

आरोप है कि पति काम से बाहर गया था, उसकी पत्नी घर पर थी। स्कॉर्पियो गाड़ी में भरकर व दो-तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ लोग आये और महिला के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की है।

विज्ञापन
Case registered against molesting a woman
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रामीण का कहना है कि वह 5 दिसंबर की दोपहर को काम से बाहर गया था, उसकी पत्नी घर पर थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी में भरकर व दो-तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रवीण, अभिषेक निवासी मोहनगढ़ थाना राया, गुड्डू जाट निवासी जटोई मुरसान के साथ 10-12 अज्ञात लोग आये और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की है।
विज्ञापन


आरोप है कि बद नियत से उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे गलत काम करने के लिए कमरे में ले जाने लगे। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों की भीड़ होती देख आरोपी मौके से भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed