{"_id":"6700159ae90de3027403bdf1","slug":"case-of-skeleton-emerging-after-30-years-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 साल बाद कंकाल निकलने का प्रकरण: पंजाबी सिंह ने लगाया धमकी देने का आरोप, हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 साल बाद कंकाल निकलने का प्रकरण: पंजाबी सिंह ने लगाया धमकी देने का आरोप, हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग
Fri, 04 Oct 2024 09:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:49 PM IST
सार
पंजाबी सिंह का कहना है कि पिता की हत्या के आरोपी काफी दबंग हैं और यह लोग मिलकर उनकी हत्या कर सकते हैं। लिहाजा उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होना जरूरी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता पंजाबी सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर निवासी पंजाबी सिंह की शिकायत पर 26 सितंबर को 30 साल बाद घर के आंगन में खोदाई के दौरान उनके पिता बुद्ध सिंह का कंकाल बरामद किया गया था। पंजाबी सिंह का आरोप है कि इसके बाद से उनका भाई मुकेश उर्फ खन्ना उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पंजाबी ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बुद्ध सिंह के सबसे छोटे बेटे पंजाबी सिंह ने इस मामले में अपने बड़े भाई प्रदीप व मुकेश, मां उर्मिला और गांव के राजवीर के खिलाफ पिता की हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पंजाबी सिंह का कहना है कि पिता की हत्या के आरोपी काफी दबंग हैं और यह लोग मिलकर उनकी हत्या कर सकते हैं। लिहाजा उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होना जरूरी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खोदाई में निकला कंकाल बुद्ध सिंह का ही है, यह पता करने के लिए पुलिस ने पंजाबी सिंह के अलावा उनकी मां उर्मिला के डीएनए का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन