फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed in case of firing in readymade garments firm

Hathras News: रेडीमेड गारमेंट्स फर्म में फायरिंग, मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Apr 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 24 Apr 2023 12:48 AM IST
सार

चक्की बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी नगेंद्र पाठक निवासी मालिनी गली की मारुति गारमेंट्स के नाम से फर्म है। शनिवार रात 8 बजे के आसपास नगेंद्र पाठक और उनका बेटा प्रशांत फर्म के अंदर थे। उनका नौकर फर्म को बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो हमलावर वहां आए।

विज्ञापन
Case filed in case of firing in readymade garments firm
फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हाथरस थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के चक्की बाजार स्थित रेडीमेड गारमेंट्स फर्म में शनिवार को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चक्की बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी नगेंद्र पाठक निवासी मालिनी गली की मारुति गारमेंट्स के नाम से फर्म है। शनिवार रात 8 बजे के आसपास नगेंद्र पाठक और उनका बेटा प्रशांत फर्म के अंदर थे। उनका नौकर फर्म को बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो हमलावर वहां आए। हमलावरों ने आते ही फायरिंग कर दी। गोली फर्म की शटर में लगी। गनीमत यह रही कि पिता-पुत्र और नौकर बच गए। फायरिंग के बाद हमलावर बाइक तमंचे लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर कोतवाली निरीक्षक और बाद में सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह भी वहां पहुंचे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक युवक बाइक चला रहा है जबकि दूसरा फायर करता दिख रहा है। थाना सदर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed