फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against Hathras PC Bagla Degree College professor, suspended, arrest soon

Hathras: अश्लील वेबसाइटों पर छात्राओं के वीडियो अपलोड करता था प्रोफेसर, मुकदमा दर्ज, निलंबित, गिरफ्तारी जल्द

Sun, 16 Mar 2025 10:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 16 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि इन फोटो में प्रोफेसर डाॅ. रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के नाम पता जानने की कोशिश की, लेकिन कालेज प्रशासन की ओर से पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
Case filed against Hathras PC Bagla Degree College professor, suspended, arrest soon
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं के साथ जो अश्लील वीडियो सामने आई हैं, वह प्रोफेसर ने खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड की थीं। ऐसे लगभग 59 वीडियो मिले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ वीडियो उनके द्वारा अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड की गई हैं। पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है। एसी हाथरस ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


करीब एक महीने पहले केंद्रीय महिला आयोग सहित तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया था। इसमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर डाॅ. रजनीश के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। कुछ दिनों तक सीओ सिटी ने इस शिकायती पत्र को लेकर जांच पड़ताल की। कई लोगों से बुलाकर जानकारी की। पुलिस के पास शिकायती पत्र के साथ करीब बारह फोटो भेजे गए थे। इसमें से कुछ फोटो कॉलेज के अंदर के ऑफिस के हैं। बताया जा रहा है कि इन फोटो में प्रोफेसर डाॅ. रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के नाम पता जानने की कोशिश की, लेकिन कालेज प्रशासन की ओर से पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह से कराई। एएसपी को जांच के दौरान शिकायत में कुछ तथ्य सही मिले। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी। पुलिस ने इस मामले के वायरल होने के बाद हाथरस गेट कोतवाली के औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की ओर से प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने सामने नहीं आ रही छात्राएं

प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस इस मामले से जुड़ी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, छात्राएं लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने से बच रही हैं। 

प्रोफेसर के मोबाइल से वायरल हुईं करीब 59 वीडियो
डॉ. रजनीश परीक्षाओं में नंबर बढ़वाने और नौकरी लगवाने के नाम पर छात्राओं को अपनी बातों में उलझा लेता था। प्रोफेसर खुद ही अपने मोबाइल से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था। प्रोफेसर के मोबाइल से करीब 59 वीडियो वायरल हुई हैं। 

आरोपी प्रोफेसर डॉ. रजनीश काॅलेज से निलंबित
छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों में घिरे पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के सचिव ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने कहा है कि कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने उन्हें बताया कि डॉ. रजनीश के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रकरण काफी गंभीर है। इससे महाविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि डॉ. रजनीश को निलंबन अवधि में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा। सचिव ने निर्देश दिए हैं कि डॉ. रजनीश निलंबन अवधि में शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे। प्राचार्य की अनुमति पर ही वह शहर से बाहर जा सकते हैं। 

                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed