फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against former MLA Amar Singh Yadav and his supporters

पूर्व विधायक अमर सिंह यादव व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Oct 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against former MLA Amar Singh Yadav and his supporters
पूर्व विधायक अमर सिंह यादव व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में गुुरुवार को सिकंदराराऊ के गांव मऊ चिरालय में हुई हत्या के मुकदमे को झूठा बताते हुए धरना देकर किया था प्रदर्शन
पुलिस अधिकारी बोले कि जिले में निषेधाज्ञा लगी होने के बाद भी धरना देकर पूर्व विधायक ने किया था प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बसपा नेता व पूर्व विधायक अमर सिंह यादव द्वारा अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को धरना दिए जाने के मामले में कोतवाली मुरसान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें पूर्व विधायक सहित तीन नामजद व करीब 100 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में एक आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तारी भी कर ली थी। इसी प्रकरण में पूर्व विधायक अमर सिंह यादव का कहना था कि इस युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में झूठा मुकदमा कायम किया है। उन्होंने कोतवाली निरीक्षक सिकंदराराऊ पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिस ने झूठे मुकदमे में राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने से पहले जमकर प्रताड़ना दी। अब मुरसान पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक अमर सिंह यादव व उनके समर्थकों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा कायम किया है। यह मुकदमा कोतवाली निरीक्षक मुरसान सत्यप्रकाश ने दर्ज कराया है। इसमें अमर सिंह यादव, बसपा नेता बंटी भैया, वीरेंद्र सिंह को नामजद व करीब 90 से 100 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि जिले में धारा 144 लागू है लेकिन फिर भी पूर्व विधायक व उनके साथ आए लोगों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर नारेबाजी की। यह निषेधाज्ञा का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed