{"_id":"65073c72c58fb3cd2707b2fc","slug":"case-filed-against-electrical-team-for-indecency-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: विद्युत टीम से अभद्रता पर मुकदमा दर्ज, आटा चक्की का कनेक्शन काटने को लेकर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: विद्युत टीम से अभद्रता पर मुकदमा दर्ज, आटा चक्की का कनेक्शन काटने को लेकर हुआ था झगड़ा
Sun, 17 Sep 2023 11:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:20 PM IST
सार
उपखंड अधिकारी चतुर्थ शुभम सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह अवर अभियंता पुष्पेंद्र सिंह और अन्य कर्मचारियों के साथ मोहन सिंह की आटा चक्की पर लाइन के स्थान परिवर्तन के कार्य का सर्वे करने गए थे।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में हसायन के गांव छीतीपुर में शुक्रवार को आटा चक्की का कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम और आटा चक्की संचालक के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी चतुर्थ शुभम सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह अवर अभियंता पुष्पेंद्र सिंह और अन्य कर्मचारियों के साथ मोहन सिंह की आटा चक्की पर लाइन के स्थान परिवर्तन के कार्य का सर्वे करने गए थे। वहां मोहन सिंह, डिप्टी सिंह, हरीश सिंह, लालू व जागेन सिंह के अलावा आठ-दस अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन