फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   car-truck collision in Sadabad

Hathras Road Accident: सादाबाद में कार-ट्रक की भीषण भिड़ंत, एक महिला की मौत, छह लोग घायल

Tue, 21 Jul 2026 07:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 21 Jul 2026 07:45 AM IST
सार

कार सवार सभी लोग झांसी से एक सगाई समारोह में शामिल होकर खुर्जा लौट रहे थे। दूसरी ओर, ट्रक काशीपुर से आगरा की दिशा में जा रहा था। ट्रक में सिड पेपर के बंडल लदे हुए थे। दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
car-truck collision in Sadabad
हादसे के बाद पलटा ट्रक और क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद स्थित आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित बंबा के निकट उस समय हुआ, जब एक कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में कार चालक अर्पित चौधरी पुत्र वीरेंद्र निवासी चिरोला, मेरठ, उनकी पत्नी कल्पना कुमारी, प्रवेश पुत्री रामपाल, कुसमा देवी पत्नी रामपाल तथा रानी पत्नी चंद्रभान (सभी निवासी किला मेवात, खुर्जा) घायल हुए। वहीं ट्रक चालक सुभान पुत्र फरमान और क्लीनर रिहान पुत्र फरमान, निवासी हरजतगढ़ी, सिरसी भी हादसे में घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने रानी पत्नी चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं कार चालक अर्पित चौधरी की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। कार सवार सभी लोग झांसी में आयोजित एक गोद भराई समारोह में शामिल होकर खुर्जा लौट रहे थे। दूसरी ओर ट्रक काशीपुर से आगरा की ओर जा रहा था। ट्रक में सिड पेपर के बंडल लदे हुए थे। हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आमने-सामने की टक्कर में महिला रानी की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed