{"_id":"678a8612fe267ad83e0cc229","slug":"car-riders-narrowly-escape-in-car-truck-collision-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार-ट्रक की भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार-ट्रक की भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे कार सवार
Fri, 17 Jan 2025 10:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:02 PM IST
सार
कार में एयर बैग ने कार सवारों की जान बचा ली। कार और ट्रक भिड़ंत में एयर बैग खुल गए, जिससे कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक कार ट्रक से टकरा गई और फिर रैलिंग को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे में एयर बैग खुलने से कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
कार में अलीगढ़ निवासी धर्मेंद्र व पवन सवार थे। कार हाथरस की ओर से आगरा की तरफ जा रही थी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की वजह से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी अवरूद्ध रहा। मौके पर कोतवाल सतेंद्र राघव अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए और यातायात को सुचारू कराया। जेसीबी आदि की मदद से वाहनों को सड़क किनारे कराया गया।
विज्ञापन