फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   car rammed into an unknown vehicle from behind

Hathras Road Accident: अज्ञात वाहन से टकराई कार, चालक की मौत, चार घायल

Sat, 20 Dec 2025 12:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 12:26 PM IST
सार

कार पीछे से एक अज्ञात वाहन में जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
car rammed into an unknown vehicle from behind
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत एनएच-34 पर 20 दिसंबरबकी सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव रतिभानपुर के निकट ओवरब्रिज पर अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रही कार पीछे से अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके चालक अभी (24) की मौत हो गई। एक बच्ची सहित कार में सवार चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मैनपुरी निवासी शिव (21) पुत्र संतोष कुमार, रविकांत (27) पुत्र संतोष कुमार, रिया (25) पत्नी रविकांत, श्रेयांश (4) पुत्री रविकांत कार से मेरठ से मैनपुरी जा रहे थे। एनएच पर गांव रतिभानपुर के निकट ओवरब्रिज पर कार आगे जा रहे अज्ञात वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार का बोनट और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


हादसे में कार चालक अभी पुत्र पुनीत निवासी शास्त्री नगर मेरठ सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। आते-जाते वाहन सवार भी वहां रुक गए और सभी ने घायलों को कार से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान अभी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल शिव, रविकांत, रिया व श्रेयांश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से साइड में हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed