{"_id":"658c2b14699630dbd00337ea","slug":"car-hits-vegetable-seller-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सब्जी विक्रेता में कार ने मारी टक्कर, वायरल वीडियो में व्यक्ति को देख हैं सब अचंभित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सब्जी विक्रेता में कार ने मारी टक्कर, वायरल वीडियो में व्यक्ति को देख हैं सब अचंभित
Wed, 27 Dec 2023 07:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 07:19 PM IST
सार
हाथरस शहर के सासनी गेट चौराहे से अलीगढ़ रोड गांधी पार्क को जाने वाले मार्ग पर स्थित बागला डिग्री कॉलेज के सामने 26 दिसंबर की शाम को तेज रफ्तार कार ने ढकेल लेकर जा रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे सब्जी विक्रेता काफी दूर जाकर गिरा और घायल हो गया।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता में टक्कर मारती कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के एक सब्जी बेचने वाले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में ढकेल, सब्जियां दूर-दूर तक बिखर गईं। कार सब्जी विक्रेता को बोनट पर थोड़ी देर तक ले गया और सड़क पर पटक कर भाग गया। हादसे में सब्जी विक्रेता घायल हो गया।
हाथरस शहर के सासनी गेट चौराहे से अलीगढ़ रोड गांधी पार्क को जाने वाले मार्ग पर स्थित बागला डिग्री कॉलेज के सामने 26 दिसंबर की शाम को तेज रफ्तार कार ने ढकेल लेकर जा रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे सब्जी विक्रेता काफी दूर जाकर गिरा और घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना वहां एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शहर के अलीगढ़ रोड मंडी समिति निवासी रमेश सब्जी की ढकेल लगाकर अपना और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शाम को वह अपनी ढकेल लेकर बड़े सासनी गेट चौराह की ओर जा रहे थे। तभी बड़े सासनी गेट से अलीगढ़ रोड की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रमेश उछलकर काफी दूर जा गिरे और और ढकेल पर रखी सब्जियां सड़क के चारों ओर बिखर गईं। मौके पर लोग एकत्रित हो गए।