{"_id":"67b41356f2c5c55dec036b2b","slug":"car-collides-with-pickup-van-filled-with-paddy-two-injured-including-girl-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रयागराज से आ रही कार धान भरी पिकअप वैन से टकराई, युवती समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रयागराज से आ रही कार धान भरी पिकअप वैन से टकराई, युवती समेत दो घायल
Tue, 18 Feb 2025 10:28 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:28 AM IST
सार
अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर एटा की तरफ से अलीगढ़ की तरफ जा रही धान से भरी पिकप वैन में प्रयागराज से मुरादनगर गाजियाबाद जा रही हुंडई एस्टर कार ने पीछे से टक्कर मार दी । टकराते ही धान से भरी पिकप पलट गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में अलीगढ़-कानपुर राजमार्ग के एटा रोड पर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे लोगों की कार धान से भरे लोडर वाहन से टकरा गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के कुरसी निवासी अमित पुत्र नरेंद्रपाल, महिमा सिंह पुत्री केसर वर्मा निवासी राधा श्याम विहार मुरादनगर, केसर वर्मा और आरके मालिक पुत्री गौरव मलिक निवासी मुरादनगर हुंडई एस्टर कार से प्रयागराज कुंभ में स्नान कर मुरादनगर लौट रहे थे। कार को अमित चला रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे कार जैसे ही एटा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निकट पहुंची, तभी वह एटा की तरफ से अलीगढ़ की तरफ जा रही धान से भरे लोडर वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद धान से भरा वाहन पलट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। माना जा रहा है कि कार चालक को नींद का झोंका आ गया था। इस कारण यह दुर्घटना हुई। कार का चालक अमित और महिमा सिंह मामूली रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। कार में सवार केसर वर्मा और आरके मालिक बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद लोडर वाहन में लदा धान हाईवे पर चारों तरफ फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस वाहन को हटवाया और धान को साफ कराके मार्ग पर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन