फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car collides with loader vehicle loaded with paddy, two injured

Hathras News: धान से भरे लोडर वाहन से टकराई कार, दो घायल

Wed, 19 Feb 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 19 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Car collides with loader vehicle loaded with paddy, two injured
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार।  संवाद - फोटो : Samvad
थाना क्षेत्र में अलीगढ़-कानपुर राजमार्ग के एटा रोड पर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे लोगों की कार धान से भरे लोडर वाहन से टकरा गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन




गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के कुरसी निवासी अमित पुत्र नरेंद्रपाल, महिमा सिंह पुत्री केसर वर्मा निवासी राधा श्याम विहार मुरादनगर, केसर वर्मा और आरके मालिक पुत्री गौरव मलिक निवासी मुरादनगर हुंडई एस्टर कार से प्रयागराज कुंभ में स्नान कर मुरादनगर लौट रहे थे।
विज्ञापन



कार को अमित चला रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे कार जैसे ही एटा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निकट पहुंची, तभी वह एटा की तरफ से अलीगढ़ की तरफ जा रही धान से भरे लोडर वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




टक्कर के बाद धान से भरा वाहन पलट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। माना जा रहा है कि कार चालक को नींद का झोंका आ गया था। इस कारण यह दुर्घटना हुई। कार का चालक अमित और महिमा सिंह मामूली रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। कार में सवार केसर वर्मा और आरके मालिक बाल-बाल बच गए।



टक्कर के बाद लोडर वाहन में लदा धान हाईवे पर चारों तरफ फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस वाहन को हटवाया और धान को साफ कराके मार्ग पर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed