{"_id":"67929ce6cb340e26ba0de4c8","slug":"car-collides-with-e-rickshaw-five-people-injured-hathras-news-c-56-1-hts1002-126008-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच लोग घायल
Fri, 24 Jan 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:17 AM IST
सार
आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर एक गेस्ट हाउस से सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अलीगढ़ रोड पर मारूति वैन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर रूहेरी के निकट कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में संजीव निवासी कस्बा हाथरस जंक्शन, अनीता व उनका बेटा रूपक निवासीगण बहजोई जिला संभल घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इधर, आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर एक गेस्ट हाउस से सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अलीगढ़ रोड पर मारूति वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में अभय और प्रशांत निवासीगण नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन