{"_id":"6677cebe4ddc55edf2085cfa","slug":"car-collides-with-bike-young-man-going-to-in-laws-house-dies-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, ससुराल जा रहे युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, ससुराल जा रहे युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 23 Jun 2024 12:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:59 PM IST
सार
रूपेंद्र बाइक पर सवार होकर अपनी कासगंज स्थित ससुराल अथिया जा रहा था। गांव हबीपुर के पास कासगंज की तरफ से आती कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक चला रहा रूपेंद्र गंभीर घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रूपेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 जून की रात्रि लगभग आठ बजे सिकंद्राराऊ-कासगंज मार्ग पर कासगंज की तरफ आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में विजयगढ़ के गांव आलमपुर कठेरा निवासी 25 वर्षीय रूपेंद्र पुत्र पप्पू सिंह बाइक पर सवार होकर अपनी कासगंज स्थित ससुराल अथिया जा रहा था। गांव हबीपुर के पास कासगंज की तरफ से आती कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक चला रहा रूपेंद्र गंभीर घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक रूपेंद्र के पिता पप्पू सिंह ने कार चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन