{"_id":"652bb2e9f0e6500234024ad2","slug":"car-burnt-to-ashes-in-mursan-hathars-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चलती कार में निकला धुआं, कुछ ही देर में गाड़ी जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चलती कार में निकला धुआं, कुछ ही देर में गाड़ी जलकर हुई राख
Sun, 15 Oct 2023 03:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 03:08 PM IST
सार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव गुबरारी के निकट एक चलती कार में अचानक धुआं निकालने लगा। चालक ने जब गाड़ी के बोनट को खोलकर देखा, तो गाड़ी ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सड़क पर कार में आग ही आग देखकर लोग जहां थे, वहीं रूक गए। कार से आग की लपटें निकल रहीं थीं। गाड़ी खाली थी और धूं-धूं कर जल रही थी। जब तक दमकल आग बुझाने आ पाती, तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव गुबरारी के निकट एक चलती कार में अचानक धुआं निकालने लगा। चालक ने जब गाड़ी के बोनट को खोलकर देखा, तो गाड़ी ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह से जल गई। गाड़ी में कुछ भी जलने से नहीं रह गया।
विज्ञापन
गाड़ी चालक दीपक कुमार पुत्र धर्मेंद्र निवासी फरसौटी का कहना है कि वह सादाबाद की ओर से अपने गांव फरसौटी जा रहा था। गांव गुबरारी के निकट में अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकालने लगा। यह देखकर दीपक ने गाड़ी रोककर बोनट को खोला, तो अचानक आग दिखी। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल के पहुंचने से पहले गाड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन