फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car broke a pole, electricity remained disrupted for 20 hours in many areas

Hathras News: कार ने तोड़ा खंभा, कई इलाकों में 20 घंटे ठप रही बिजली

Sun, 24 Dec 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 24 Dec 2023 01:08 AM IST
सार

तेज रफ्तार जायलो कार हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई। कार की टक्कर से खंभा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हाईटेंशन लाइन व बंच लाइन टूटकर सड़क पर जा गिरी।लाइन टूटने से गोशाला रोड, मेंडू रोड, अटलटाल बगीची, अटलटाल बगीची नई बस्ती, बाग बैनीराम आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
Car broke a pole, electricity remained disrupted for 20 hours in many areas
खंभे से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर की घनी आबादी वाले गोशाला रोड पर 22 दिसंबर की रात एक तेज रफ्तार जायलो कार हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई। राहत की बात यह रही कि कार सवार लोगों के चोट नहीं आई, लेकिन खंभा टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण कई इलाकों की 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति गुल रही। बिजली गुल रहने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


कार की टक्कर से खंभा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हाईटेंशन लाइन व बंच लाइन टूटकर सड़क पर जा गिरी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने तुरंत ही आपूर्ति को बंद कराया। लाइन टूटने से गोशाला रोड, मेंडू रोड, अटलटाल बगीची, अटलटाल बगीची नई बस्ती, बाग बैनीराम आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


लगभग 20 घंटे तक इन इलाकों की बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के घरेलू कामकाज से लेकर मिल और कारखानों में काम प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल संकट से दो-चार होना पड़ा। सबसे ज्यादा लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए दिक्कत झेलनी पड़ी। शनिवार को पूरे दिन विद्युत विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त खंभा, हाइटेंशन लाइन का तार और बंच लाइन की मरम्मत में जुटे रहे। तब कहीं जाकर शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने विद्युत खंभे और लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण 22 दिसंबर को पूरी रात और 23 दिसंबर को पूरे दिन बिजली गुल रही। -दिनेश चंद वार्ष्णेय निवासी अटलटाल बगीची
22 दिसंबर को पूरी रात और 23 दिसंबर को पूरे दिन बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। -गोवर्धन शर्मा, निवासी गोशाला रोड।

तेज रफ्तार कार ने हाईटेंशन लाइन के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस कारण कुछ इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। क्षतिग्रस्त खंभे और लाइन को सही कराकर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया। -राहुल चौहान, अवर अभियंता, वाटर वर्क्स उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed