फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Canter tramples bike riders, one dead, another injured

Aligarh News: कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
सार

रात ड्यूटी कर दो युवक बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों औसाफअली गांव के ढोला वाला पुल पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने दोनों को रौंद दिया। इससे एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन
Canter tramples bike riders, one dead, another injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

तालानगरी से शनिवार रात ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को जलाली क्षेत्र में औसाफ अली गांव के ढोला वाला पुल पर पीछे से आ रहे कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक के भाई की ओर से कैंटर चालक के विरुद्ध तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव जिरौली हीरासिंह निवासी हेमेंद्र प्रताप सिंह (32) पुत्र महेश चंद तालानगरी की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार की रात ड्यूटी कर वह अपने दोस्त शिवकुमार पुत्र दुर्वेश कुमार निवासी लधौआ के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों औसाफअली गांव के ढोला वाला पुल पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने दोनों को रौंद दिया। इससे हेमेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि शिवकुमार घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव के ही राजेश कुमार सिंह ने मृतक की शिनाख्त पड़ोसी गांव हीरासिंह जिरौली के हेमेंद्र के रूप में कर पुलिस और परिवार वालों को खबर दी। पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कराया है। मृतक की पत्नी शिवानी व तीन बेटियों रुचिता, सौम्या समेत परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे भाई धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कैंटर चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed