{"_id":"67895d97d6d0904cac067081","slug":"canter-hit-from-behind-by-another-canter-driver-injured-hathras-news-c-63-1-sali1025-102553-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कैंटर को पीछे से दूसरे कैंटर ने मारी टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कैंटर को पीछे से दूसरे कैंटर ने मारी टक्कर, चालक घायल
Fri, 17 Jan 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:57 AM IST
सार
कैंटर के अगले दोनों टायर फट गए। इससे ट्रक असुंतलित हो गया। तभी कोहरे में पीछे से आ रहा कैंटर आगे चल रहे कैंटर से जा टकराया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा रोड पर मंडी समिति के निकट घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे बिस्किट से लदे कैंटर के आगे के टायर फट गए। असंतुलित हुए कैंटर से पीछे से आ रहा कैंटर टकरा गया। हादसे में आगे चल रहे कैंटर का चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक कैंटर हरिद्वार से पतंजलि कंपनी के बिस्किट लेकर तिर्वा जा रहा था। मंडी समिति के निकट इस कैंटर के अगले दोनों टायर फट गए। इससे ट्रक असुंतलित हो गया। तभी कोहरे में पीछे से आ रहा कैंटर आगे चल रहे कैंटर से जा टकराया। आगे जा रहे कैंटर के चालक मुकेश जाटव पुत्र सरदार सिंह निवासी गांव नगला पलवा सासनी के पांव की हड्डी टूट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें सीएचसी से रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने वाले कैंटर का चालक कैंटर मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन