फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Buying and selling of land will be expensive in the district

Hathras News: जिले में महंगी होगी जमीन की खरीद-फरोख्त

Thu, 14 Aug 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 14 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Buying and selling of land will be expensive in the district
जिले में एक सितंबर से जमीन की खरीद-फरोख्त महंगी हो जाएगी। इस पर स्टांप शुल्क 10 से 15 फीसदी बढ़ जाएगा। निबंधन विभाग ने उत्तर प्रदेश स्टांप नियमावली 2015 के नियम 4 (1) के अधीन स्टांप शुल्क की दरों का वार्षिक पुनरीक्षण किया है। इस संशोधन के संबंध में निबंधन कार्यालय की ओर से आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन


जिले में अलग-अलग स्थलों पर अलग-अलग स्थितियों के लिए करीब 10 से 15 फीसदी का इजाफा प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए कार्यालय की ओर से आपत्तियां मांगी गईं हैं। यह आपत्तियां 20 अगस्त तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण कर एक सितंबर से नए सर्किल रेट जारी कर दिए जाएंगे। यह आपत्तियां उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक निबंधन हाथरस व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को उपलब्ध कराया जा सकता है। डीएम राहुल पांडेय ने बताया कि 20 अगस्त तक सर्किल दरों पर अपनी आपत्तियां दी जा सकती हैं।
विज्ञापन




शासन ने दिया 225 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

शासन से जिले में निबंधन कार्यालय को करीब 225 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य मिला है। पिछले वर्ष यह लक्ष्य करीब 190 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed