{"_id":"5f230fe78ebc3e63ab02bb8d","slug":"bussinesman-die-in-road-accident-sadabad-news-ali2400111123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को सुबह नौ बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सादाबाद क्षेत्र के गांव तसींगा निवासी दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, तसींगा पंचायत के घुंघरू व्यापारी 47 वर्षीय मदनलाल कुशवाह पुत्र लाखन सिंह जो अपने भाई डालचंद कुशवाह के साथ सुवह 5 बजे लखनऊ में अपनी कार से बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे, जैसे ही वह लखनऊ के आसपास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मदनलाल कुशवाह और डालचंद कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मदनलाल कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। डालचंद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही परिजन भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मृतक के शव को गांव तसींगा में लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।