{"_id":"6470da1a3436d66bb70fb184","slug":"bus-took-procession-without-informing-officers-driver-conductor-sacked-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अफसरों को बिना बताए बरात ले गई बस, चालक-परिचालक को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अफसरों को बिना बताए बरात ले गई बस, चालक-परिचालक को किया बर्खास्त
Fri, 26 May 2023 09:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 09:41 PM IST
सार
बस के चालक-परिचालक बस में कमी होने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद बस बरात छोड़ने गई। इससे डिपो के अधिकारी बेसुध रहे। बाद में मामले का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज की अनुबंधित बस से अधिकारियों की अनुमति के बिना बरातियों को लेकर जाना चालक-परिचालक को महंगा पड़ गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो चालक-परिचालक दोनों की संविदा समाप्त कर दी गई। साथ ही बस को भी हटाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। इसमें एक अनुबंधित बस कुछ माह पूर्व लगाई गई थी। बस के चालक-परिचालक बस में कमी होने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद बस बरात छोड़ने गई। इससे डिपो के अधिकारी बेसुध रहे। बाद में मामले का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र वर्मा का कहना है कि अनुबंधित बस के बरात लेकर जाने का मामला संज्ञान में आया था। चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। बस को भी हटाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन