फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bus accident at Tungi turn in Jammu

जम्मू में 22 लोगों की मौत: हाथरस प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, घायलों की एक सूची आई सामने

Thu, 30 May 2024 04:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 04:42 PM IST
सार

एक बस, जो हरियाणा के कुरूक्षेत्र से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालुओं को शिवखोरी, पौनी ले जा रही थी, दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, भरतपुर, लालपुर शामिल हैं। हाथरस प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Bus accident at Tungi turn in Jammu
जम्मू में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 22 लोगों के मारे जाने और करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

विज्ञापन


टूंगी मोड़ क्षेत्र में आज लगभग 12.00 बजे एक बस संख्या UP-86 EC 4078 है, जो हरियाणा के कुरूक्षेत्र से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालुओं को शिवखोरी, पौनी ले जा रही थी, दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए श्रद्धालु अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, भरतपुर, लालपुर के रहने वाले हैं। घायलों में एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 07/08 वर्ष, एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष और एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 60 वर्ष भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हाथरस प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
जम्मू के अखनूर में हाथरस की बस खाई में पलटने की सूचना मिलते ही हाथरस जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन तत्काल बस नंबर के आधार पर आरटीओ कार्यालय से ब्यौरा एकत्रित करना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बस गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के अखनूर में हाथरस की बस खाई में पलटने की सूचना प्राप्त हुई है। आधा दर्जन से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। अपने-अपने क्षेत्र से गई हुई बसों के बारे में जानकारी कर लें।डीएम ने कहा कि  आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन नंबर 05722227041 तथा 05722227042 जारी किए गए हैं। जिनके माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल श्रद्धालु इस प्रकार हैं

(1) कृष्णा (उम्र 13 वर्ष) पुत्र - जय बीर सिंह निवासी अलीगढ़ यू.पी.
(2) जय बीर सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी अलीगढ़ यू.पी.
(3) सुभाष चंद (उम्र 39 वर्ष) पुत्र लाल सिंह निवासी रामपुर, मथुरा उ.प्र.
(4) संजय कुमार (उम्र 40 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी हाथरस यू.पी.
(5) यगुशा (उम्र 32 वर्ष) पत्नी धर्मवीर निवासी वरमुंडा, भरतपुर राजस्थान
(6) राजवती (उम्र 59 वर्ष) पत्नी सतवीर निवासी भरतपुर राजस्थान
(7) शांति (उम्र 65 वर्ष) पत्नी मोहिंदर निवासी अलीगढ़ यू.पी
(8) बिलाल देवी (उम्र 50 वर्ष) पत्नी गौतम निवासी अलीगढ़ यू.पी.
(9)राधिका (उम्र 28 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी
(10) सतवीर (उम्र 37) पत्नी गंगाली सिंह निवासी यू.पी
(11) गोमिता (उम्र 24 वर्ष) पत्नी रिंकू शर्मा निवासी अलीगढ़ यू.पी.
(12) अंकुशा (5 वर्ष) पुत्री पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी
(13) मुन्नी देवी (50 वर्ष) पत्नी अमर सिंह निवासी भरतपुर, राजस्थान
(14) सुनीता (उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बॉबी निवासी अलीगढ़ यू.पी.)
(15) जतिन (उम्र 17 वर्ष) पुत्र शमशेर निवासी लालपुर यू.पी.
(16) काजल (उम्र 16 वर्ष) पुत्री सितेन्द्र निवासी अलीगढ़ यू.पी
(17) गीता देवी (उम्र 25 वर्ष) पत्नी शीशुपाल निवासी हाथरस यू.पी.
(18) अमरावती (उम्र 59 वर्ष) पत्नी रणबीर निवासी मथुरा, यूपी
(19) कमलेश (उम्र 45 वर्ष) पत्नी चंदर पाल निवासी नया अलीगढ यू.पी.
(20) अंजू (18 वर्ष) पुत्री शीशू पाल निवासी नया अलीगढ यू.पी
(21) रघुवीर सिंह (उम्र लगभग 70 वर्ष) पुत्र हरदानी सिंह निवासी यू.पी.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed