{"_id":"5d6977298ebc3e93a230b1c6","slug":"burning-car-running-on-the-road-sikandhra-rahu-news-ali2122783103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दौड़ते दौड़ते हुई वर्निग कार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर दौड़ते दौड़ते हुई वर्निग कार।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार में अचानक लगी आग, सवार बचे
दमकल गाड़ी ने आग पर पाया काबू, कार जलकर राख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। कासगंज मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार में अचानक आग लग गई। आग ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों से घिरी कार काफी देर तक सड़क पर दौड़ती रही। हालांकि, कार सवार युवकों ने अपना आपा नहीं खोया और तत्काल कार से उतर कर दूर भाग गए। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने पानी मार कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार कासगंज रोड स्थित गांव टटी डंडिया निवासी पूर्व एडीएम हरिज्ञान सिंह पुंढीर के पुत्र हर्षवर्घन पुंढीर अपने मित्र के साथ कार से गांव जा रहे थे। रास्ते में गांव बरतर के बाहर सड़क पर यकायक कार के बोनट से धुआं उठने लगा। हर्ष जब तक तेज गति से जा रही कार को नियंत्रित करते तब तक कार से आग की लपटें उठने लगी। धीरे-धीरे आग विकराल हो गई। कार में आग लगती देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और पानी लाकर गाड़ी पर डालने लगे। लेकिन फ्यूल में आग लगने से लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका।
कासगंज रोड पर ही कुछ किमी पूर्व फायर स्टेशन हैं जहां से सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई तथा पानी डाल कर आग को ठंडा किया। आग से कोई जान की हताहत नहीं हुई, लेकिन कार बुरी तरह से जल गई।