फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bulldozers run on encroachment on Aligarh Road in Hathras

Hathras: चेतावनी के बाद भी नहीं हटाए अतिक्रमण, चला बुलडोजर, मची खलबली, छह अतिक्रमणकारियों के किए चालान

Thu, 15 Jan 2026 03:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 03:03 PM IST
सार

हाथरस के अलीगढ़ रोड पर चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वालों के निर्माण ध्वस्त कराए गए। जिन रेस्टोरेंट संचालकों ने खंभे व तिरपाल लगा रहे थे, उन्हें उखाड़कर कब्जे में ले लिया। कार्रवाई से खलबली मच गई। बुलडोजर देखकर दुकानदारों ने झटपट सामान अंदर किया।

विज्ञापन
Bulldozers run on encroachment on Aligarh Road in Hathras
अलीगढ़ रोड पर पीली रेखा खींची, वहां से अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

चेतावनी के बावजूद फुटपाथ से अतिक्रमण न हटाने पर एसडीएम सदर राजबहादुर के नेतृत्व में हाथरस की अलीगढ़ रोड पर 14 जनवरी की शाम को बुलडोजर चलाया गया। कई अस्थायी व स्थायी निर्माण हटाए गए। कुछ लोगों ने हाथ जोड़कर प्रशासनिक अधिकारियों से समय मांगा। इस दौरान अलीगढ़ रोड पर खलबली मची रही।

विज्ञापन


अमर उजाला के कब्जे में फुटपाथ अभियान का असर दूसरे दिन से ही देखने को मिल गया था। लेबर कॉलोनी पर फुटपाथ तक बिछे फूड कोर्ट सिमटने शुरू हो गए थे। मंगलवार को नगर पालिका ने मुनादी कराकर चेतावनी देना भी शुरू कर दिया था। 14 जनवरी को फुटपाथ पर पीली रेखा खींची गई। साथ ही फूड कोर्ट व रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस थमाए गए।
विज्ञापन


छह अतिक्रमणकारियों का 25-25 सौ रुपये का चालान भी किया गया। 14 जनवरी को भी कुछ रेस्टोरेंट संचालक टिनशेड हटाते नजर आए। इनकी रसोई से लेकर ग्राहकों के बैठने की जगह फुटपाथ पर ही थी। शाम पांच बजे एसडीएम सदर व ईओ रोहित सिंह ने अलीगढ़ रोड पर बुलडोजर लेकर अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वालों के निर्माण ध्वस्त कराए गए। जिन रेस्टोरेंट संचालकों ने खंभे व तिरपाल लगा रहे थे, उन्हें उखाड़कर कब्जे में ले लिया। कार्रवाई से खलबली मच गई। बुलडोजर देखकर दुकानदारों ने झटपट सामान अंदर किया। अस्पताल संचालकों को भी चेतावनी देकर जनरेटर व अन्य अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने आगरा रोड पर भी अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed