फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSP gives ticket to software engineer Hembabu Dhangar from Hathras

Lok Sabha Election: हाथरस से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमबाबू धनगर को बसपा ने दिया टिकट, आगरा के हैं निवासी

Fri, 22 Mar 2024 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 08:43 PM IST
सार

हाथरस से बसपा प्रत्याशी हेमबाबू  धनगर के पिता जगदीश प्रसाद धनगर पार्टी की स्थापना के समय से ही बसपा में रहे हैं। उनकी निष्ठा और समर्पण का इनाम पार्टी ने उनके बेटे को टिकट देकर दिया है। इस दौरान बाहरी प्रत्याशी के सवाल भी उठा और कार्यकर्ताओं ने पूछा कि किस पते वह उनसे संपर्क करेंगे।

विज्ञापन
BSP gives ticket to software engineer Hembabu Dhangar from Hathras
बसपा प्रत्याशी हेमबाबू धनगर का स्वागत करते बसपा नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने हाथरस लोकसभा सीट से आगरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमबाबू धनगर पर  दांव खेला है। पार्टी  के राष्ट्रीय महासचिव हाजी बाबू मुनकाद अली ने 22 मार्च को इसकी घोषणा की है। वह बसपा के वरिष्ठ नेता जेपी धनगर के पुत्र हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

रामोजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुनकाद अली ने बताया कि हमारा मुकाबला किसी पार्टी प्रत्याशी से नहीं है, सीधे भाजपा से है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनावी मोड़ में आ चुके हैं। इस दौरान हेम बाबू ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके पिता जेपी धनगर बसपा संस्थापक कांशीराम के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। हाथरस की नगरी से पुराना नाता है। इस मौके पर आगरा अलीगढ मंडल के प्रभारी सूरज सिंह भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बनीसिंह जाटव ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में अलीगढ मंडल प्रभारी एडवोकेट अशोक सिंह, दिनेश बघेल, जिला प्रभारी दिनेश कुमार देशमुख, महेश बाबू कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अलीगढ मुकेश चन्द्रा, रणवीर सिंह सेंगर, सुरेंद्र बघेल, जेपी सागर, हुकुम सिंह, राजकपूर, दामोदर सिंह आदि मौजूद रहे।


कार्यकर्ताओं ने पूछा-किस पते पर करेंगे आपसे संपर्क
बसपा प्रत्याशी हेमबाबू  धनगर के पिता जगदीश प्रसाद धनगर पार्टी की स्थापना के समय से ही बसपा में रहे हैं। उनकी निष्ठा और समर्पण का इनाम पार्टी ने उनके बेटे को टिकट देकर दिया है। इस दौरान बाहरी प्रत्याशी के सवाल भी उठा और कार्यकर्ताओं ने पूछा कि किस पते वह उनसे संपर्क करेंगे।

हेमबाबू धनगर ने कहा कि वह वर्तमान में आगरा के शाहगंज बोदला रोड स्थित मारुति स्टेट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 20-25 साल पहले सादाबाद में रहते थे और यहां से आगरा चले गए, इसलिए उन्हें बाहरी नहीं कहा जा सकता। उनसे कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पर्क किए जाने के पते को लेकर बात की गई तो, उन्होंने बाद में इसकी घोषणा करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed