{"_id":"63fcb7e8f31a5af7ab022283","slug":"brother-in-law-thrashed-sister-inlaw-on-suspicion-of-making-video-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वीडियो बनाने के शक में देवर ने भाभी को पीटा, आरोपी तैयार कर रहा था मिलावटी दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वीडियो बनाने के शक में देवर ने भाभी को पीटा, आरोपी तैयार कर रहा था मिलावटी दूध
Mon, 27 Feb 2023 07:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:32 PM IST
सार
महिला का देवर घर के एक कमरे में मिलावटी दूध बना रहा था। इसी बीच वह वहां पर कुछ रखने गई। इसी पर देवर आग-बबूला हो गया और भाभी पर मिलावटी दूध बनाने का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
महिला को पीटा
- फोटो : Demo Pic
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में महिला को उसके देवर ने पीट दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। घायल महिला को उसका पति पुलिस के पास लेकर पहुंचा, जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसका देवर मिलावटी दूध का काम करता है। वह घर के एक कमरे में मिलावटी दूध बना रहा था। इसी बीच वह वहां पर कुछ रखने गई। इसी पर देवर आग-बबूला हो गया और भाभी पर मिलावटी दूध बनाने का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
इसकी जानकारी महिला ने अपने ससुर को दी, तो उन्होंने भी उसको खरी-खोटी सुना डाली। गुस्साए देवर ने करछला से महिला को पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन