फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brother in law thrashed sister inlaw on suspicion of making video

Hathras News: वीडियो बनाने के शक में देवर ने भाभी को पीटा, आरोपी तैयार कर रहा था मिलावटी दूध

Mon, 27 Feb 2023 07:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 07:32 PM IST
सार

महिला का देवर घर के एक कमरे में मिलावटी दूध बना रहा था। इसी बीच वह वहां पर कुछ रखने गई। इसी पर देवर आग-बबूला हो गया और भाभी पर मिलावटी दूध बनाने का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। 

विज्ञापन
Brother in law thrashed sister inlaw on suspicion of making video
महिला को पीटा - फोटो : Demo Pic

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में महिला को उसके देवर ने पीट दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। घायल महिला को उसका पति पुलिस के पास लेकर पहुंचा, जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका देवर मिलावटी दूध का काम करता है। वह घर के एक कमरे में मिलावटी दूध बना रहा था। इसी बीच वह वहां पर कुछ रखने गई। इसी पर देवर आग-बबूला हो गया और भाभी पर मिलावटी दूध बनाने का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी महिला ने अपने ससुर को दी, तो उन्होंने भी उसको खरी-खोटी सुना डाली। गुस्साए देवर ने करछला से महिला को पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed