फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brother has become enemy for the sake of land

जमीन की खातिर भाई ही बन गए भाई की जान से दुश्मन

Tue, 05 Nov 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Brother has become enemy for the sake of land
जमीन की खातिर भाई ही बन गए भाई की जान से दुश्मन
विज्ञापन

नगला इमलिया में हुए खूनी खेल से गांव में दहशत, पुलिस फोर्स तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सोमवार को नगला इमलिया में 15बीघा जमीन के लिए खूनी खेल खेला गया। भाई और भतीजे ही इस जमीन के लिए जान के दुश्मन बन गए। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में पहले कई बाद तनातनी हो चुकी थी लेकिन एक ही परिवार के लोग अपने ही परिवार के लोगों पर इस तरह जानलेवा हमला कर देंगे। इसका अनुमान लोगों को नहीं था। घटना के बाद पहले गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मची रही। बाद में काफी तादाद में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया। गांव में घटना के बाद दहशत रही।
नगला इमलिया में हुए खूनी खेल के पीछे 15 बीघा जमीन ही है। शीलेंद्र के अविवाहित भाई शंकरपाल का उसके साथ रहना उसके ही दूसरे भतीजों को अखर रहा था। इन लोगोें को यह ख्वाहिश थी कि शंकरपाल की जमीन उन्हें मिल जाए। साथ ही यह आशंका भी थी कि शंकरपाल इस जमीन को शीलेंद्र उनके नाम कर जाएगा और यह जमीन उनके हाथ से फिसल जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी इन दोनों पक्षों में तहसील सदर में इसे लेकर मारपीट हो चुकी थी और शांति भंग में हाथरस गेट पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार भी किया था। हालांकि गांव के लोगों को यह उम्मीद नहीं थी कि जमीन की रंजिश इतनी आगे बढ़ जाएगी कि भाई ही भाई की जान ले लेंगे। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और बाद में काफी पुलिस फोर्स की तैनाती रही। ग्रामीणों में घटना को लेकर खौफ देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी।
-सिद्धार्थ शंकर मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed