{"_id":"681092f514ad4d126e0fecfc","slug":"brother-dies-a-day-before-sister-wedding-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां मातम में बदलीं: बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां मातम में बदलीं: बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 29 Apr 2025 02:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:21 PM IST
सार
सचिन अपने छोटे भाई शिवम के साथ खेतों में शौच के लिए गया था। शौच करने के बाद वह खेत में बने खड्डे में पानी से हाथ साफ करने के लिए गया। जैसे ही उसने पानी में हाथ डाला, किसान द्वारा लगाई गई झटका मशीन का करंट पानी में उतर आया।
विज्ञापन
मृतक सचिन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कल 30 अप्रैल को बहन की शादी को लेकर भाई ने क्या-क्या सोच रखा था, सब एक पल में खत्म हो गया। शादी से एक दिन पहले आज भाई की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। बहन के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी मोनू का 13 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के बहन की शादी कल 30 अप्रैल को होनी है। बारात हाथरस के जलालपुर गांव से आती। 29 अप्रैल सुबह सचिन अपने छोटे भाई शिवम के साथ खेतों में शौच के लिए गया था। शौच करने के बाद वह खेत में बने खड्डे में पानी से हाथ साफ करने के लिए गया। जैसे ही उसने पानी में हाथ डाला, किसान द्वारा लगाई गई झटका मशीन का करंट पानी में उतर आया। वह करंट की चपेट में आ गया और झटका लगते ही पानी में गिर गया।
विज्ञापन
पानी में गिरते ही उसका छोटा भाई शिवम दौड़कर परिजनों के पास गया, उसने उनको बताया कि सचिन पानी में गिर गया है। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसको पानी से निकाला। उसे आनन-फानन सहपऊ की सीएचसी ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में शादी की तैयारी चल रही थी, अचानक इस अनहोनी घटना ने पूरे परिवार का माहौल गमगीन कर दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन