{"_id":"5a4d20e14f1c1bfc0f8b7784","slug":"broken-wire-of-the-gate-shutter-machine-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक बंद करने वाली मशीन का टूटा तार, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक बंद करने वाली मशीन का टूटा तार, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के तालाब रेलवे फाटक पर फाटक के बूम को बंद करने वाली मशीन का बुधवार को अचानक तार टूट गया, जिससे कई घंटे तक तालाब फाटक बंद रहा, जिससे अलीगढ़-आगरा राजमार्ग पर जाम लग गया। रोड पर आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे के तालाब फाटक पर दोपहर को पैसेंजर ट्रेन निकाले जाने के लिए गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया। ट्रेन निकलने के बाद जब गेटमैन ने फाटक खोलने के प्रयास किए तो बूम उठाने वाली मशीन का तार टूट गया, जिससे गेट नहीं खुल सका। इसकी जानकारी गेटमैन ने इंजीनियरिंग दल को दी।
इंजीनियरिंग दल ने मौके पर पहुंचकर नया तार डाला। इसके बाद ही तालाब चौराहे के गेट को खोला जा सका। जब तक इसका तार सही किया गया। तब तक करीब दो घंटे का समय लग गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बागला कॉलेज रोड से वाहनों का निकालने के प्रयास भी किए। इसके बावजूद तालाब चौराहे पर आगरा और अलीगढ़ मार्ग पर बड़ी संख्या में लगी वाहनों की भीड़ लग गई और जाम लग गया। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस कर्मियों को भी जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दोपहिया वाहनों के चालकों ने बड़ी संख्या में अपने अपने दोपहिया वाहनों को बंद गेट के नीचे से ही निकाला, लेकिन चार पहिया और बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।