फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brijmohan Rahi and Bunny Singh Baghel expelled from BSP

बृजमोहन राही और बनी सिंह बघेल बसपा से निष्कासित

Fri, 16 Feb 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 16 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brijmohan Rahi and Bunny Singh Baghel expelled from BSP
netaji
बहुजन समाज पार्टी में जिला स्तर सियासी हलचल थम नहीं रहीं। तीन महीने के भीतर तीसरी बार जिले में पार्टी का नेतृत्व बदलने के बाद बसपा ने गुरुवार को एक और बड़ी कार्रवाई की। पार्टी ने सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े बनी सिंह बघेल और हाथरस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे बृजमोहन राही एडवोकेट को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। 
विज्ञापन


बनी सिंह बघेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल के पति हैं, जबकि राही ने कुछ दिनों पहले ही पार्टी के जिलाध्यक्ष का पद निजी कारणों के चलते छोड़ा था। दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में की गई है। इससे पूर्व पार्टी बसपा के कासगंज जिला जोन इंचार्ज और पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख को भी पार्टी से बर्खास्त कर चुकी है। पुराने नेताओं के खिलाफ लगातार हो रही इस कार्रवाई से पार्टी में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बसपाइयों का एक धड़ा इस कार्रवाई को पार्टी की सेहत के लिए सही नहीं मान रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बसपा ने चार दिन पहले ही चौंकाते हुए 25 दिन पूर्व जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए रघुवीर सिंह ऊसवा को हटा दिया था और उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बीडी सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के चार दिन बाद ही डॉ. बीडी सिंह की तरफ से इन दो दिग्गज नेताओं के निष्कासन का पत्र जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता धनराशि नहीं देने और पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके बारे में विभिन्न सूत्रों से छानबीन कराने के बाद यह फैसला किया गया है। कई बार इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया, जिसकी वजह से इन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed