फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bridge to be built over Kali River at a cost of 26.37 lakh; tender process initiated.

Hathras News: 26.37 लाख से काली नदी पर बनेगा पुल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Fri, 21 Aug 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 21 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bridge to be built over Kali River at a cost of 26.37 lakh; tender process initiated.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सिकंदराराऊ में काली नदी पर खिजरपुर माजरा नगला कोठी–धनसिंहपुर मार्ग पर करीब 26.37 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद राज्य सेतु निगम अलीगढ़ खंड ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित पुल हाथरस और अलीगढ़ जनपद की सीमा पर स्थित काली नदी पर बनाया जाएगा। लंबे समय से दोनों जनपदों की सीमा में क्षेत्र आने के कारण प्रशासनिक एवं तकनीकी अड़चनें बनी थीं, जिससे परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अब शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

पुल बनने से खिजरपुर, नगला कोठी, धनसिंहपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बारिश के दौरान नदी पार करने की समस्या से राहत मिलने के साथ किसानों, विद्यार्थियों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों का समय भी बचेगा। सेतु निगम अलीगढ़ के उप परियोजना प्रबंधक ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्धारित मानक के अनुरूप निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed