फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bridge and road work is pending in village Babli

रजबहे की क्षतिग्रस्त पुलिया एवं मार्ग का नहीं हो रहा निर्माण

Wed, 24 Feb 2021 09:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
bridge and road work is pending in village Babli
गांव बाबली में भाजपा नेता संजय सिंह का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बाबली में भाजपा नेता चौधरी संजय सिंह ने चौपाल लगाकर किसानों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बाबली उधेना मार्ग पर एक रजबहा है जिसकी पुलिया संकरी एवं क्षतिग्रस्त है। इसकी शिकायत कई नेताओं से की गई है लेकिन, आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों को आवागमन में बहुत समस्या हो रही है।

चौपाल में ग्रामीणों ने भाजपा नेता को बताया कि गांव से हाथरस मार्ग सिर्फ दो किमी है। यह मार्ग कच्चा है जिससे आवागमन में समस्या होती है। इस मार्ग का कुछ हिस्सा जनपद हाथरस एवं जनपद एटा में आता है, इस वजह से यह मार्ग नहीं बन पा रहा। भाजपा नेता ने आश्वासन दिया कि वह सांसद हाथरस एवं सांसद एटा से मिलकर मार्ग को बनवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर हरिओम गौतम, उमेश शाह, रमेश चौहान, संजू शाह, विशाल उपाध्याय, शिवकुमार परमार, ओमवीर शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed