{"_id":"69ece4d415a0ddb33a04068a","slug":"bride-arriving-by-helicopter-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव वालों को है इंतजार, हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी दुल्हन, लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव वालों को है इंतजार, हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी दुल्हन, लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार
Sat, 25 Apr 2026 09:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:29 PM IST
सार
हेलीकॉप्टर करीब 11 बजे गांव में उतरेगा। गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया है और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है।
विज्ञापन
दुल्हन की हेलिकॉप्टर से होगी विदाई
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गांव मढ़नई में एक शादी को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। गांव निवासी एवं उत्तर रेलवे में कार्यरत चिकित्सक सोमवीर चौधरी का विवाह मथुरा निवासी रानी के साथ 25 अप्रैल को दिल्ली स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम से संपन्न हुआ। विवाह के बाद 26 अप्रैल को दुल्हन हेलीकॉप्टर से सीधे गांव मढ़नई पहुंचेगी।
विज्ञापन
गांव मढ़नई निवासी सुनील कुमार एडवोकेट ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर करीब 11 बजे गांव में उतरेगा। गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया है और संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है।
विज्ञापन
दुल्हन के हेलीकॉप्टर से आगमन की खबर फैलते ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। दुल्हन के स्वागत के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं और पूरे गांव को सजाया-संवारा जा रहा है।
विज्ञापन