पूजा-अर्चना के बीच होलिका विराजमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। वसंत पंचमी पर्व से ही ब्रज में 40 दिवस के होलिकोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई। शहर में किला गेट पर रखी जाने वाली बड़ी होली के लिए पूजन हुआ और पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन स्थल पर होली रख दी गई। शहर में किला गेट स्थित बड़ी होली स्थल पर धार्मिक विद्वान पं. हरीशंकर शर्मा के सानिध्य में विधि विधान से पूजा-अर्चना हुई। पूजन में दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूजन के साथ ही होलिका दहन स्थल पर कंडे लगा कर उसके आस-पास रंगोली बना कर होली रखी गई। पूजन में सुरेश चंद्र आंधीवाल, डॉ. ओपी शर्मा, सुरेंद्र सिंह राठौर एडवोकेट, दिनेश पंडित, नागेंद्र कौशिक, राहुल शर्मा सहित काफी लोग शामिल थे।