Hathras: कोल्ड स्टोर में फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव, हत्या का आरोप, हंगामा, पांच पर मुकदमा दर्ज
कोल्ड स्टोर में चौकीदार की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उसका शव कोल्ड स्टोर के अंदर पिलर से लटका हुआ मिला। मृतक के परिजनों हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव सुल्तानपुर तिराहे पर स्थित सत्यम कोल्ड स्टोर में कार्यरत चौकीदार का शव 2 मई की रात करीब डेढ़ बजे फंदे पर लटका मिला। शव कोल्ड स्टोर के दूसरे तल पर खंभे पर गमछा से लटका हुआ था। मामले की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और कोल्ड स्टोर स्वामी के दो पुत्र सहित तीन नामजद व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे घटना से आका्रेशित महिलाओं ने सादाबाद -जलेसर मार्ग पर सत्यम कोल्ड स्टोरेज के सामने जाम लगा दिया। जाम करीब 30 मिनट तक लगा।
सहपऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी खंजमा निवासी 42 वर्षीय राजकुमार पुत्र प्रसादी लाल करीब चार साल से सादाबाद -जलेसर मार्ग पर सुल्तानपुर गांव तिराहा पर स्थित सत्यम कोल्ड स्टोरेज में चौकीदार की ड्यूटी करता था। राजकुमार अक्सर दिन की चौकीदारी की ड्यूटी करता था। बृहस्पतिवार की शाम को अपने परिवार के साथ भोजन करके कोल्ड स्टोरेज में ड्यूटी के लिए पहुंचा। जब वह 2 मई को अपने घर ड्यूटी पूरी करके नहीं पहुंचा तो दोपहर के बाद परिजनों ने राजकुमार की तलाश शुरू की, लेकिन राजकुमार ने नहीं मिल सका।
परिजनों ने कोल्ड स्टोरेज में जाकर मालूमात की लेकिन यहां से भी कोई संतुष्ट जबाव नहीं मिला। परिजन 2 मई की रात में कोतवाली सहफ पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मृतक की पुत्री मोनिका ने बताया कि उन्हें रात में ही फोन कॉल आई और उसने बताया गया कि उनके पिता मिल गए हैं। जब वह कोल्ड स्टोर पर पहुंचे तो उनको बताया गया कि उनका शव कोल्ड स्टोर की दूसरी मंजिल पर बने एक चेंबर में पिलर पर गले में गमछा बंधा हुआ लटका है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजकुमार के शव को देख परिजनों ने खासा हंगामा काटा। करीब दो घंटे तक कोल्डस्टोरेज पर हंगामे की स्थिति बनी रही। परिजनों ने कोल्डस्टोरेज स्वामी के पुत्रों सहित अन्य लोगों पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
पुलिस ने मृतक के भतीजे टीटू की तहरीर पर कोल्ड स्टोरेज स्वामी के पुत्र शिव कुमार गौतम, लक्ष्मी नारायण गौतम निवासी सेंधरिया हाल निवासी सादाबाद, नीरज निवासी सेंधरिया, कोल्ड स्टोरेज प्रबंधक, मशीन ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।