{"_id":"65d9d85f7939e1cda8004b0d","slug":"body-of-the-unknown-youth-not-identified-in-two-days-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाजरा की करब मिला युवक का शव, दो दिन में भी नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाजरा की करब मिला युवक का शव, दो दिन में भी नहीं हो पाई शिनाख्त
Sat, 24 Feb 2024 05:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:22 PM IST
सार
हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में गांव खेरिया के पास युवक का शव मिला था। अज्ञात शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। दो दिन बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में गांव खेरिया के पास से गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के दूसरी ओर एक खेत की ओर जाने वाले चकरोड पर बाजरा की करब में मिले 40 वर्षीय युवक के शव की दो दिन व्यतीत होने के बाद शिनाख्त नहीं हो पाई है ।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए उसे मोर्चरी में रखवा दिया था। स्थानीय पुलिस का कहना है कि शव का फोटो जिले के साथ अन्य जिले के थानों व सोशल मीडिया पर भेज कर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ।
विज्ञापन