फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   body of the second Kanwariya reached the village

महाराष्ट्र सड़क हादसा: गांव पहुंचा दूसरे कांवड़िया का शव, परिवार में मचा कोहराम, किया अंतिम संस्कार

Mon, 05 Jan 2026 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 10:10 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों को ट्रक ने रौंद दिया था। हादसे में पीयूष दीक्षित की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शव के आते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां व बुआ का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
body of the second Kanwariya reached the village
मृतक पीयूष दीक्षित के शव आने पर गुमसुम बैठे बाबा - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र के वर्धा में हुए सड़क हादसे में 3 जनवरी रात दूसरे कांवडि़या पीयूष दीक्षित की मौत हो गई थी। 5 जनवरी की सुबह हाथरस जंक्शन के गांव बबूल में पीयूष का शव पहुंचा। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


हरिद्वार से रामेश्वरम जा रही कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों को ट्रक ने रौंद दिया था। हादसे में जगदीश निवासी समामई, सासनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि इसी गांव के भोला पंडित के ममेरे भाई पीयूष दीक्षित(16) की 3 जनवरी रात उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Hathras: महाराष्ट्र के नागपुर हादसे में एक और कांवड़िया की मौत, जगदीश का शव गांव पहुंचा, किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष के दो भाई व एक बहन के बीच दूसरे नंबर का था। वह सासनी में केएल जैन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद 4 जनवरी दोपहर को शव हाथरस के लिए भेजा गया। गांव बबूल में 5 जनवरी की सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह साढ़े नौ बजे शव के आते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां व बुआ का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस सुरक्षा में अर्थी उठी। अंत्येष्टि के बाद तक एसडीएम, सीओ व कई थानों का फोर्स गांव में मौजूद रहा। 

पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। भोला को लेकर परिजन नाराज थे, जिन्हें समझाकर शांत किया गया। इस दुख की घड़ी में पुलिस प्रशासन परिवार के साथ है। गांव में शांति बनी हुई है। -जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ।

पिता बोले- बेटा पढ़ाई में होशियार था

पिता योगेश ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में काफी होशियार था। छोटा होने के कारण सभी उसे प्यार करते थे। दो जनवरी को हादसे की जानकारी होते ही वे वर्धा के लिए रवाना हो गए थे। शनिवार को पहुंचे तो उसका उपचार चल रहा था। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने बताया कि वह अब नहीं रहा। 
यह भी पढ़ें... Accident: सासनी के कांवड़ियों को महाराष्ट्र में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन लोग हुए घायल, एक गंभीर
भोला को देख आपा खो बैठे बाबा 
छोटे नाती के जाने से आहत बाबा हरी निवास गांव में भोला को देखते ही आपा खो बैठे। भोला एंबुलेंस के पीछे-पीछे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचा था। सोशल मीडिया पर रील डालने व हुजूम एकत्रित करने से बाबा बिफर गए और उसे वहां से जाने के लिए कह दिया। इधर, परिजनों की नाराजगी देख कार्यकर्ता भी वहां से चले गए। भोला ही कांवड़ यात्रा लेकर गया था, जिस कारण वे उसे ही घटना के लिए जिम्मेदार मान रहे थे। सीओ सिकंदराराऊ ने बताया कि सुरक्षा कारणों से फिर भोला को गाड़ी में बैठा दिया। बाद में पुलिस सुरक्षा में ही आखिर में उसे अंत्येष्टि स्थल तक ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed