{"_id":"6935a993639508a4090d4791","slug":"body-of-a-newborn-girl-found-in-a-sack-on-the-roof-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छत पर बोरे में बंद मिला नवजात बालिका का शव, होगा डीएनए टेस्ट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छत पर बोरे में बंद मिला नवजात बालिका का शव, होगा डीएनए टेस्ट, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 07 Dec 2025 09:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Dec 2025 09:51 PM IST
सार
मदन पाठक अपने घर की छत की सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक बोरा दिखा, जैसे ही उन्होंने उसे खोला तो वह दंग रह गए। बोरे में नवजात बालिका का शव था।
विज्ञापन
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
विस्तार
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पतुआ में 7 दिसंबर को एक घर की छत पर बोरे में बंद नवजात बालिका का शव मिला। गृह स्वामी का कहना है बोरे को किसी ने उनकी छत पर फेंका है।
विज्ञापन
7 दिसंबर को नगला पतुआ निवासी मदन पाठक अपने घर की छत की सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक बोरा दिखा, जैसे ही उन्होंने उसे खोला तो वह दंग रह गए। बोरे में नवजात बालिका का शव था। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम भी आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके साक्ष्य लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि शव का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन