{"_id":"678a4df8e1801e01060cee2e","slug":"body-could-not-be-identified-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बीते 40 घंटे से ज्यादा, नहीं हुई शव की शिनाख्त, ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बीते 40 घंटे से ज्यादा, नहीं हुई शव की शिनाख्त, ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत
Fri, 17 Jan 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2025 06:03 PM IST
सार
अर्द्धबेहोशी की हालत में उसने अपना नाम रामपाल पुत्र रामविलास बताया था । जिला अस्पाल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ने सफेद , बैंगनी ,आसमानी एवं गहरा नीला धारियों का स्वेटर , काली पेन्ट बादाम शर्ट एवं नीली एवं सफेद धारी की बनियान पहन रखी थी।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र के गांव जलेसर रोड मानिकपुर से गुजरने वाली दिल्ला हावड़ा रेलवे लाइन पर एक ट्रेन से गिरकर 50 वर्षीय अज्ञात युवक की हाथरस जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके शव को लगभग 40 घंटे से अधिक का समय हो गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विदित है कि 15 जनवरी की अर्द्धरात्रि के बाद ट्रेन से गिर कर 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया था। सूचना मिलने पर जलेसर पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को पहले सीएचसी में भर्ती कराया । वहां से गंम्भीर हालत में उसे जिला अस्तपाल में भेजा ।
विज्ञापन
अर्द्धबेहोशी की हालत में उसने अपना नाम रामपाल पुत्र रामविलास बताया था । जिला अस्पाल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ने सफेद , बैंगनी ,आसमानी एवं गहरा नीला धारियों का स्वेटर , काली पेन्ट बादाम शर्ट एवं नीली एवं सफेद धारी की बनियान पहन रखी थी। पुलिस ने उसके शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन