Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Blurred reflector tape will result in a challan and will not be considered fit

Hathras News: धुंधले रिफ्लेक्टर टेप पर कटेगा चालान, नहीं होगी फिटनेस

Thu, 20 Nov 2025 02:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Blurred reflector tape will result in a challan and will not be considered fit
सर्दी में बढ़ते कोहरे और धुंध के कारण सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। इसमें कमी लाने के लिए परिवहन विभाग अब फिटनेस मानकों पर सख्त हो गया है। अब किसी भी भारी वाहन, बस, ट्रक, टेंपो या वाणिज्यिक वाहन को तभी फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जब उस पर एआईएस-090 और एआईएस-089 मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए हों। टेप धुंधले होने पर चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

जारी निर्देशों में कहा गया है कि यदि वाहन पर लगे रिफ्लेक्टर टेप धुंधले, टूटे, फटे, खुरचे हुए या मानक से अलग पाए जाते हैं, तो फिटनेस प्रमाणपत्र तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। रियर मार्किंग प्लेट या टेप का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों का मौके पर ही चालान काटा जाएगा। अब केवल टेप लगे होने भर से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनकी गुणवत्ता, चमक और दृश्यता भी जांच का हिस्सा होगी।
विज्ञापन

एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों पर मानकों के अनुरूप रिफ्लेक्टर टेप लगवा लें, ताकि जुर्माने से बचा जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मानक वाले टेप कम दृश्यता में वाहन को दूर से पहचानने में मददगार होते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआई राहुल शर्मा ने बताया कि कई वाहन मालिक निम्न गुणवत्ता के रिफ्लेक्टर टेप लगा लेते हैं, जो कुछ दिनों में धुंधले हो जाते हैं। ऐसे टेप धुंध में दिखाई नहीं देते, जिससे पीछे चल रहे वाहन चालक समय रहते आगे वाले वाहन से दूरी नहीं बना पाते और हादसे हो जाते हैं। इसी वजह से अब मानक टेप अनिवार्य किए गए हैं। इन्हें नियमित रूप से बदलने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed