फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Blow to 3,550 Business Owners: Commercial Cylinders Become More Expensive

Hathras News: 3550 कारोबारियों को झटका, महंगा हुआ वाणिज्यिक सिलिंडर

Sat, 02 May 2026 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Blow to 3,550 Business Owners: Commercial Cylinders Become More Expensive
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
केंद्र सरकार द्वारा वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर अब जनपद के कारोबार पर पड़ता दिख रहा है। 19 किलो के वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत 2125 रुपये से बढ़कर 3118 रुपये हो गई है, जिससे जिले के करीब 3550 कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन




इस बढ़ोतरी से होटल, ढाबा, मिठाई, चाट-पकौड़ी विक्रेता, बेकरी, रेस्टोरेंट के साथ-साथ मेटल और छोटे उद्योगों से जुड़े व्यापारियों की लागत में अचानक वृद्धि हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि पहले ही महंगाई और बाजार में मंदी की स्थिति बनी हुई थी, अब गैस सिलिंडर महंगा होने से उत्पादों की कीमत बढ़ाना मजबूरी हो जाएगी।
विज्ञापन




हाथरस जनपद में प्रतिदिन लगभग 1500 से अधिक 19 किलो के वाणिज्यिक सिलिंडरों की खपत होती है। ऐसे में कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी का सीधा असर लाखों रुपये के अतिरिक्त खर्च के रूप में सामने आएगा। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली, तो छोटे कारोबारियों के लिए काम चलाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





सहालग में बढ़ी परेशानी
इस समय शादी-बरात का सीजन है, जिससे गैस की खपत और बढ़ गई है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि सिलिंडर महंगा होने से शादी के आयोजनों की लागत बढ़ जाएगी। शादी वाले घरों का बजट बिगड़ सकता है।



.
गैस सिलिंडर की कीमत में इतनी बढ़ोत्तरी से हमारा खर्च अचानक बढ़ गया है। पहले ही कच्चे माल के दाम बढ़े हुए हैं, अब गैस महंगी होने से मिठाई बनाना और महंगा पड़ेगा। अगर यही स्थिति रही तो हमें दाम बढ़ाने पड़ेंगे।

-हेमंत वार्ष्णेय, मिठाई विक्रेता।




इस बढ़ोत्तरी का सीधा असर कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ेगा। शादी के सीजन में गैस की खपत बहुत ज्यादा होती है। अब एक सिलिंडर पर लगभग 1000 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं। इससे पूरे आयोजन का बजट बिगड़ रहा है।
-दिगंबर सिंह, कैटरिंग संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed