फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Block of frozen goods, jams

ब्लॉक लेकर रोकी मालगाड़ी, लगा जाम

Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Block of frozen goods, jams
मधुगढ़ी रेलवे फाटक पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। मथुरा-कासगंज ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। शुक्रवार को कुछ समय के लिए ब्लॉक लेकर काम किया गया। इस कारण मालगाड़ी को इगलास अड्डा रेलवे फाटक पर रोका गया। फाटक बंद होने के कारण जाम लग गया। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर के मध्य चार रेलवे क्रॉसिंग हैं। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेनों के आवागमन के चलते बार-बार फाटक बंद होता है। इस कारण हर रोज सुबह से शाम तक जाम के हालात रहते हैं। शुक्रवार की शाम को रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक लेकर विद्युतीकरण का काम किया गया। इस कारण इगलास अड्डा के निकट मालगाड़ी को कुछ समय के लिए रोका गया। इस कारण इगलास अड्डा और तालाब रेलवे फाटक बंद रहे। फाटक बंद होने के चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


लोगों को जाम के चलते मुश्किलों से जूझना पड़ा। मालगाड़ी के रवाना होने के बाद क्रासिंग के फाटक को खोला गया। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed