फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Black marketing game going on using Aadhar cards of farmers

Hathras News: किसानों के आधार कार्डों से चल रहा कालाबाजारी का खेल

Fri, 17 Jan 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Black marketing game going on using Aadhar cards of farmers
सासनी क्षेत्र के गांव सांदलपुर में किसानों को अनुदान पर मिलने वाली डीएपी, यूरिया और पोटाश खाद का जखीरा मिलने से यह बात साबित हो गई है कि प्रदेश भर में किसानों के आधार कार्डाें से खाद की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। विक्रेताओं द्वारा किसानों के आधार कार्ड के जरिये पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर सैकड़ों बोरे खाद की निकासी की जा रही है। इस खाद की औद्योगिक क्षेत्र में खपत हो रही है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से किसानों को आसानी से डीएपी, यूरिया व पोटाश खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निजी विक्रेताओं के जरिये भी इनकी बिक्री कराई जाती है, जिससे खाद आसानी से किसानों तक पहुंच सके। कंपनी को प्राप्त होने वाले उर्वरकों पर सरकार सब्सिडी मुहैया कराती है। किसानों को डीएपी खाद का बोरा 1350 रुपये का दिया जाता है। इसमें 1650 रुपये की सब्सिडी मिलती है। औद्योगिक क्षेत्र में प्रयोग के लिए करीब 2950 रुपये का बोरा दिया जाता है।
विज्ञापन

इसी प्रकार यूरिया का बोरा किसानों को 266 रुपये का मिलता है। इसमें भी किसानों को करीब 1650 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। यह बोरा भी करीब 2900 रुपये का औद्योगिक क्षेत्र में प्रयोग के लिए दिया जाता है। एक ओर जहां किसान डीएपी, यूरिया के लिए घंटों कतार में लगकर चक्कर लगा रहे हैं। दूसरी ओर माफिया किसानों के लिए आने वाली अनुदानयुक्त खाद को औद्योगिक क्षेत्र में बेचकर करोड़ों रुपये के सरकार को करोड़ों रुपये का चूना तो लगा ही रहे हैं, किसानों के सामने भी डीएपी की किल्लत खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed